अल्मोड़ा। दशहरा पर्व को देखते हुए आगामी दो अक्टूबर को नगर की मुख्य बाजार खुली रहेगी। मंगलवार को व्यापार मंडल की नगर और जिला इकाई की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक में व्यापारियों ने कहा कि अल्मोड़ा का दशहरा पूरे भारतवर्ष में प्रसिद्ध है। भारी संख्या में पर्यटक देशभर से दशहरा देखने यहां आते है। जिसको देखते हुए व्यापार मंडल ने बाजार खोलने का निर्णय लिया है।
व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह और नगर अध्यक्ष अजय वर्मा ने सभी व्यापारियों व जनता को दशहरा और नवरात्रि की नवरात्रि व दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए दीपावली पर्व पर स्थानीय बाजारों से ही खरीदारी कर बाजार की रौनक बढ़ाने की अपील की है।

More Stories
हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, 10 लोगों पर दर्ज होगा अभियोग
एमडीडीए की सख्ती : अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश नाकाम, विकासनगर तहसील अंतर्गत रेतीवाला क्षेत्र में दोबारा की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह