हल्द्वानी में आज उसे वक्त हड़कंप मच गया जब भाजपा के सात बार के भाजपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे और कोतवाली के आगे सड़क पर धरने पर बैठ गए।
उनके नाराज होकर धरने पर बैठने की खबर सुनकर थोड़ी ही देर में भाजपा के बड़े और छोटे सभी नेता पहुंचे गए। मामला पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ था।
भाजपा विधायक का कहना है कि दो बार के पार्षद और मंडल उपाध्यक्ष अमित बिष्ट के साथ पुलिस ने न सिर्फ बदसलूकी की बल्कि उनके साथ गाली-गलौज भी की है।
और लड़ाई झगड़े के मामले में जबरदस्ती बैठाया जा रहा है। वही पार्षद अमित बिष्ट ने भी मीडिया को पूरी वारदात बताई।
आनंद फानन में भीड़ देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा विधायक बंशीधर भगत के पास पहुंचे। और उनकी बातचीत हुई।
इसके बाद विधायक बंशीधर भगत ने संबंधित पुलिसकर्मी द्वारा माफी मांगने पर अपना धरना खत्म किया।

More Stories
केन्द्र सरकार द्वारा ऋषिकेश में विद्युत लाईनों को भूमिगत किये जाने हेतु प्रदान की गई ₹489 करोड़ की धनराशि
ग्लेशियर झीलों की प्रभावी निगरानी जरूरी-मुख्य सचिव, जल्द शुरू हो उपकरण लगाए जाने का कार्य
आयुक्त गढ़वाल द्वारा की गई श्री केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश