रामनगर। भण्डारपानी मार्ग पर स्थित जनेरिया बरसाती नाले में रविवार को अचानक एक बाइक बह जाने से हड़कंप मच गया।
जिला कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
तहसीलदार मनीषा मारकाना ने बताया कि दोपहर बाद उन्हें सूचना मिली थी कि नाले में बाइक के साथ किसी युवक के बहने की आशंका है
।बरसाती नाले का जलस्तर काफी ऊँचा होने के कारण प्रशासन की टीम ने पानी के उतरने का इंतजार किया और फिर सर्च अभियान चलाकर बाइक को बरामद कर लिया। बरामद बाइक का नंबर UK18T-3203 है।
हालांकि, बाइक युवक का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। प्रशासन ने बताया कि नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान की जा रही है और लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात में यह नाला बेहद खतरनाक हो जाता है और अक्सर हादसों का कारण बनता है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में नाले के पास जाने से बचें और पूरी तरह सुरक्षित दूरी बनाए रखें। तहसीलदार मनीषा मारकाना ने स्पष्ट किया कि अभी केवल बाइक बरामद हुई है युवक की तलाश जारी है

More Stories
लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, दूसरी बार हायलो ओपन जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
डीएम ने नगर क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, पार्किंग में अव्यवस्था एवं गंदगी मिलने पर जताई नाराजगी
लापता चल रहे पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार शव बरामद, मचा हड़कंप