May 15, 2026

टिहरी में मंत्री भरत सिंह चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

आज प्रदेश के ग्राम्य विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME), खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री भरत सिंह चौधरी के प्रथम टिहरी भ्रमण के दौरान भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

भाजपा जिला कार्यालय टिहरी पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्री चौधरी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री श्री चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती एवं जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।

मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों एवं संगठन की मजबूती से आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी पुनः प्रदेश में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवान, विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह,राज्यमंत्री खेम सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष उदय रावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author