दिनांक 07 नवम्बर 2025 को एसडीआरएफ पोस्ट पांडुकेश्वर के समीप एक वाहन (UK-14B 4828) अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। उक्त वाहन में कुल 06 व्यक्ति सवार थे।
सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट पांडुकेश्वर से अपर उपनिरीक्षक मंगल सिंह भाकोनी के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम द्वारा सभी घायलों को वाहन से सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया तथा सभी घायलों को उपचार हेतु सकुशल पांडुकेश्वर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया।

More Stories
घास लेने गई महिला गदेरे में बही, SDRF ने चलाया सर्च अभियान, शव बरामद
दुकान में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया सफल अनावरण
कांवड़ मेला-2026: कांगड़ा घाट पर SDRF की सतर्कता से टलीं सात बड़ी दुर्घटनाएं