मुख्यमंत्री ने बागेश्वर जिले के तीन मोटर मार्गों का नाम परिवर्तन का किया अनुमोदन*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद बागेश्वर के तीन मोटर मार्गों के नाम परिवर्तन किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इस संबंध में प्रस्तुत प्रस्तावों के अनुसार बागेश्वर जिले के काण्डे थपलिया मोटर मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम सिंह गडिया मोटर मार्ग, करूली बैण्ड से गाजली बिजौरिया मोटर मार्ग का नाम शहीद स्व. रामदत्त पाण्डेय मोटर मार्ग और बिलखेत गैराड़ मोटर मार्ग (कलनाबैण्ड पंतक्वैराली मोटर मार्ग) का नाम स्व. श्री हीरा सिंह धपोला मोटर मार्ग किए जाने का अनुमोदन दिया गया है।

More Stories
देहरादून भारी बारिश की चेतावनी पर जिला प्रशासन का बड़ा निर्णय, जनपद में आज 5 अगस्त को स्कूल बंद रखने का लिया गया निर्णय
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 15 वारंटियों को विगत 2 दिनों में किया गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ