देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त
कैबिनेट बैठक में कुल 11 प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट की मुहर
कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग ने आपदा प्रभावित क्षेत्र से रॉयल डेलेसिस सेब का दाम किया गया तय।
कलाकारों को मिलने वाली मासिक पेंशन को बढ़ाया गया, अब 6 हजार कर दिया गया है पहले 3 हजार थी।
लो रिस्क बिल्डिंग इसको अब इन पैनल आर्किटेक्ट के द्वारा पैनल करवा सकते हैं। अब यह जरूरी नहीं है कि आपको प्राधिकरण के पास ही जाना पड़े।
तकनीकी प्रवृत्ति के स्टाफ को पहले उपनल से लिया जाता था लेकिन अब खुले बाजार या फिर आउटसोर्सिंग से लिया जाएगा।
वर्ग चार्ज कर्मचारियों के रूप में अगर काम किया है उसके बाद अगर वह परमानेंट हो गए हैं तो उन्हें पेंशन भुगतान की जाएगी।
आयुष्मान और अटल आयुष्मान योजना को शत प्रतिशत इंश्योरेंस मोड में संचालित किया जाएगा।
गोल्डन कार्ड हाइब्रिड मोड में संचालित किया जाएगा जिसमें 5 लाख से नीचे वाले क्लेम इंश्योरेंस मोड में होंगे बकाया पूरा राज्य सरकार वहन करेगी।
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में समान कार्य समान वेतन संविदा दैनिक वेतन, नियत वेतन और प्रबंधन समिति के माध्यम से जो रखे गए हैं जो बैकलॉग है उनके लिए समान कार्य समान वेतन के लिए कैबिनेट ने अब उसे उप समिति को रेफर कर दिया है।
बाइट : आर मीनाक्षी सुंदरम, प्रमुख सचिव, उत्तराखंड सरकार

More Stories
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई;4 जन सेवा केंद्र किए गए सील
विश्वकर्मा के जयकारों से गूंजा पंडाल, बिहार से आए भोजपुरी कलाकारों के भजन “बाबा विश्वकर्मा करिहें बेड़ा पार” ने मन मोहा
देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव से की मुलाकात