March 21, 2026

डीएम अंशुल सिंह ने कोसी बैराज का किया निरीक्षण, पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अधिकारियों को दिए यह निर्देश

अल्मोड़ा। कोसी बैराज क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य एवं शांति से परिपूर्ण है। यहां इको-टूरिज्म, वाटर एक्टिविटीज, पिकनिक स्पॉट विकास, ट्रैकिंग ट्रेल्स, व्यू प्वाइंट तथा स्थानीय उत्पादों के विपणन जैसे कई संभावित क्षेत्रों को विकसित किया जा सकता है। कोसी बैराज को एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने से न केवल यहां की स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि अल्मोड़ा जिले में नए पर्यटन आयाम भी जुड़ेंगे।

 

 

 

यह बात जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बृहस्पतिवार को कोसी बैराज के स्थलीय निरीक्षण के दौरान कही। डीएम ने निरीक्षण के दौरान बैराज क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की संभावनाओं का बारीकी से मूल्यांकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि पर्यटन विकास से जुड़े बुनियादी ढांचे का सर्वे तैयार किया जाए।

डीएम ने कहा कि मुख्यमार्ग से बैराज तक आकर्षक रंग वाले फूलों के पेड़ लगाए जाएं, जिससे पर्यटकों को आकर्षक लगे। पूरे मार्ग पर हेरिटेज पोल और द्वार बनाए जाएं। साथ ही इस पूरे बैराज क्षेत्र की भूमि का सीमांकन भी किया जाए, जिससे पर्यटन गतिविधियों को लेकर विस्तृत प्लान तैयार किया जा सके।

 

 

 

डीएम ने बैराज में नौकायन, जिपलाइन पर्यटन, कैफे एरिया, पार्क तथा कैंटीन के संचालन के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश संबंधितों को दिए। डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैराज में भरी सिल्ट की सफाई के लिए जल्द कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने पूरे क्षेत्र की फेंसिंग करने और बाहरी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के कड़े निर्देश जारी किए।

 

 

 

डीएम ने कोसी पुल के निकट बोट हाउस का भी निरीक्षण किया तथा इस बिल्डिंग के संचालन के संबंध में संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यहां उप निदेशक पर्यटन प्रकाश सिंह खत्री, ईई सिंचाई खंड मोहन सिंह रावत समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

डायट व जीआईसी खेल मैदान का किया निरीक्षण

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के खेल मैदान का निरीक्षण कर क्रीड़ा अधिकारी को क्रिकेट पिच बनाए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। प्रशासन का प्रयास है कि खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बनाने में सहायता करनी है। इसके बाद डीएम पीएमश्री जीआईसी मैदान पहुंचे। जहां उन्होंने खेल मैदान का मुआयना करते हुए संबंधितों को मैदान के सुधारीकरण, सुरक्षा दीवार, सीमांकन आदि कार्यों के निर्देशित किया।

 

 

 

इसके बाद डीएम ने सीईओ कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया। और पुरानी तथा अनुपयोगी भवनों को डिस्मेंटल करने व अन्य इमारतों का सदुप्रयोग करने के निर्देश दिए। डीएम ने निर्देश पर कार्यदाई संस्था सीएनडीएस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्यों का अवलोकन किया।

About The Author