अल्मोड़ा। रेडक्रॉस सोसाइटी के पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान में प्रदेश प्रतिनिधि मनोज सनवाल को रेडक्रॉस सोसाइटी में प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इसके साथ ही सनवाल को प्रदेश रेडक्रॉस की वित्तीय समिति का अध्यक्ष भी बनाया गया है।
जिला सचिव विनीत बिष्ट ने कहा कि मनोज सनवाल को प्रदेश कार्यकारणी में जिम्मेदारी मिलने से जिले के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सोसाइटी हमेशा से समाज के हित के लिए कार्य करते आई है। हर जरूरतमंद तक पहुंचकर उनकी सहायता करना सोसाइटी का लक्ष्य है। सोसाइटी आगे भी मानवीय सेवाओं को आगे बढ़ाने का काम करेगी।
सोसाइटी के चेयरमैन आशीष वर्मा ने उम्मीद जताई है कि सनवाल पूरे मनोयोग से इस दायित्व का निर्वहन करेंगे और उनका लाभ पहाड़ी क्षेत्र को मिलेगा। सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने हर्ष जताते हुए सनवाल को बधाई प्रेषित की है।
रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष आशीष वर्मा, उपाध्यक्ष भैरव गोस्वामी, सचिव विनीत बिष्ट, कोषाध्यक्ष दीप चंद्र जोशी, पूर्व अध्यक्ष रेडक्रॉस प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व अध्यक्ष किशन गुरुरानी, अमित साह, अर्जुन बिष्ट, अभिषेक जोशी, अनूप साह , हरीश कनवाल, गिरीश मल्होत्रा, डॉ जे.सी दुर्गापाल, रक्षित कार्की आदि ने हर्ष जताया है।

More Stories
हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, 10 लोगों पर दर्ज होगा अभियोग
एमडीडीए की सख्ती : अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश नाकाम, विकासनगर तहसील अंतर्गत रेतीवाला क्षेत्र में दोबारा की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह