दिनांक – 23/05/2026 को कोतवाली प्रेमनगर पर वादी श्री कुमार निशांत पुत्र शंभू नाथ झा निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार द्वारा तहरीर दी कि समीर त्यागी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके साथ गाली गलौज करते हुए उन पर जान से मारने की नीयत से हमला किया, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गये। तहरीर के आधार पर थाना प्रेम नगर पर मु0अ0सं0 – 97/2026 धारा – 109/115(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल पुलिस टीम का गठन कर टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो तथा घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों से बयानों के आधार पर घटना में शामिल संदिग्धों के संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 01 अभियुक्त प्रियांशु राणा पुत्र विक्रम सिंह राणा निवास गढ़ी पुख्ता जिला शामली उत्तर प्रदेश को दिनांक 28-05-26 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जिससे पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आये 02 अन्य अभियुक्तो समीर त्यागी तथा एकलव्य की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी, उक्त दोनों अभियुक्तों के लगातार फरार चलने पर एसएसपी द्वारा उन पर ₹ 10 -10 हज़ार का इनाम घोषित किया गया।
घटना में प्रकाश में आए अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान दिनांक : 13-06-26 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर घटना में शामिल 10 हज़ार के ईनामी अभियुक्त एकलव्य को डाको वाली रोड से गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
1- एकलव्य पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम सतोडी, जनपद सोनीपत, हरियाणा, उम्र 22 वर्ष
*पुलिस टीम:-*
1- उ0नि0 विजय प्रताप राही
2- कां0 श्रीकांत मलिक

More Stories
उत्तराखण्ड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के पूरे नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने के मिशन में एसटीएफ को बड़ी सफलता
UKSSSC द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा – 2026 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दून पुलिस ने कसी कमर
रुद्रप्रयाग में खेत बचाओ अभियान के तहत मेदनपुर में कृषक गोष्ठी, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से किया संवाद