दिनांक 20/08/2026 को गुलाब होटल के पास, अठूरवाला रोड पर आकस्मिक रूप से संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिग के दौरान मो0सा0 स्पलेन्डर संख्या UK07FJ-9441 में सवार 02 व्यक्तियों 1- गौरव पुत्र राजेश निवासी मोथरोवाला सपेरबस्ती थाना नेहरू कालोनी देहरादून उम्र 22 वर्ष 2- कृष पुत्र संगीत पता मोथरोवाला सपैरबस्ती थाना नेहरू कालोनी देहरादून उम्र 19 वर्ष को संदिग्ध प्रतीत होने पर चैक किया गया तो उनके कब्जे से भारी मात्रा में 01 किलो 30 ग्राम अवैध चरस बरामद हुयी । अवैध चरस की बरामदगी पर दोनों अभियुक्तों को मोके से गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0-251/2026 धारा 8/20/29/60 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वे दोनो आपस मे चाचा-भतीजे है, जो मोथरोवाला सपेरा बस्ती के निवासी है, तथा स्वयं भी नशे के आदी हैं। बरामद चरस को उनके द्वारा एक स्थानीय व्यक्ति से खरीदा गया था, जिसे वह अलग-अलग स्थानों पर घूमकर नशे के आदी व्यक्तियो को ऊंचे दामो पर बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। पूछताछ में अभियुक्त कृष के पूर्व मे भी कोतवाली ऋषिकेश से मादक पदार्थ की तस्करी मे जेल जाना प्रकाश में आया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1- गौरव पुत्र राजेश निवासी मोथरोवाला सपेरबस्ती थाना नेहरू कालोनी देहरादून उम्र 22 वर्ष
2- कृष पुत्र संगीत निवासी मोथरोवाला सपैरबस्ती थाना नेहरू कालोनी देहरादून उम्र 19 वर्ष
02- मो0सा0 स्पलेन्डर संख्या UK07FJ-9441
*पुलिस टीम*
01- व0उ0नि0 मनोहर सिंह रावत, कोतवाली डोईवाला
02- उ0नि0 आदित्य सैनी, चौकी प्रभारी लालतप्पड़
03- अ0उ0नि0 मनोज कुमार
04- हे0का0 विनोद कुमार
05- हे0का0 राजीव कुमार
06- हे0का0 देवेन्द्र सिंह नेगी
07- कानि0 रविन्द्र टम्टा
08- कानि0 हरीश उप्रेती

More Stories
शिक्षण संस्थानों में अध्धयनरत बाहरी छात्रों की पृष्ठभूमि की जांच के साथ साथ उनकी गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने के दिये निर्देश
शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे में 08 व्यक्तियों/महिलाओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री