01 : वादी श्री कृष्ण कुमार निवासी जस्सोवाला थाना सहसपुर जिला देहरादून ने थाना आकर शिकायत दर्ज उनकी मो0सा0 संख्या: यू0के0-07-एफए-4623 स्पेलंडर प्लस को ब्रह्मदत्त चौक विकासनगर से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया है। प्रार्थना पत्रों के आधार पर थाना सहसपुर पर मु0अ0सं0: 89/26 धारा: 303 (2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
02: वादी श्री धीरज कुमार निवासी जस्सोवाला थाना सहसपुर ने थाना आकर शिकायत दर्ज करायी कि उन्होने अपनी मोटर साइकिल सुपर स्प्लेंडर संख्या: यू0के0-16-बी-5693 को डोमिनोज कोम्पलेक्स पार्किग विकासनगर में खडा किया गया था, जिसे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्रार्थना पत्रों के आधार पर थाना सहसपुर पर मु0अ0सं0: 93/26 धारा: 303 (2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटनाओं के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर कोतवाली विकासनगर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई। साथ ही पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से दिनांक: 26-03-26 की रात्रि चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हनुमान धाम से चाय बागान वाले रास्ते से 01 अभियुक्त अशरफ अली पुत्र श्री वाजद अली को चोरी की गई सुपर स्प्लेंडर बाइक संख्या: यू0के0-07-एफए-4623 के साथ गिरफ्तार किया गया, जिस पर अभियुक्त एक अन्य चोरी की गई बाइक संख्या: यू0के0-16-बी -5693 के पार्टस को रखकर किसी को बेचने की फिराक में था।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त चोरी की मोटर साइकिलों के अलग-अलग पार्ट निकालकर बेचने की फिराक में था, पर इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
01- अशरफ अली पुत्र श्री वाजद अली निवासी रुद्रपुर लांघा कोतवाली सहसपुर जिला देहरादून उम्र 41 वर्ष
*बरामद माल:*
01- मो0सा0 वाहन संख्या: यू0के0-07-एफए-4623 सुपर स्पलेंडर प्लस
02- मो0सा0 वाहन संख्या: यू0के0-16-बी-5693 सुपर स्पलेंडर प्लस के अलग-अलग किये गये पार्टस।
*पुलिस टीम:*
01- उ0नि0 मयंक त्यागी चौकी प्रभारी बाजार
02- का0 ब्रजपाल सिंह
03- का0 नवीन कोहली
04- का0 रजनीश
05- का0 पवन बिष्ट

More Stories
चाय उत्पादन तकनीकों के अध्ययन के लिए विधायकों और अधिकारियों संग असम जाऐंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी
दून पुलिस ने लौटाई परिवार के चेहरे पर मुस्कान, खेल-खेल में घर से भटक गया था 4 वर्षीय बालक
नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम, देहरादून में हुआ राज्य स्तरीय उद्यमिता महोत्सव का भव्य