उधर नए आए पुराने साथ छोड़ने लगे
उत्तराखण्ड की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। एक तरफ दिल्ली में कांग्रेस दिग्गज नेताओं को शामिल कर अपनी ताकत बढ़ा रही है, तो वहीं दूसरी ओर पार्टी में असंतोष भी खुलकर सामने आने लगा है।
दिल्ली में कांग्रेस को मिली मजबूती पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई बड़े नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा

लेकिन रुद्रपुर से आई बड़ी खबर जैसे ही राजकुमार ठुकराल कांग्रेस में शामिल हुए, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा ने पार्टी पद से इस्तीफा दे दिया।
इस घटनाक्रम से साफ है कि कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान बढ़ रही है।
नए नेताओं की एंट्री जहां एक तरफ ताकत बढ़ा रही है, वहीं पुराने कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी उभर रही है।
उत्तराखण्ड में चुनावी माहौल के बीच ऐसे घटनाक्रम आने वाले समय में बड़े राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं।

More Stories
शिक्षा विभाग से बड़ी खबर प्रदेश में विद्यालयी शिक्षा मे 24 उप खंड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती दी गई है
वोट चोरी पर भाजपा ने दिखाया आईना: कांग्रेस का चुनावी मैच फिक्सिंग’ का पुराना इतिहास
विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री