November 4, 2026

विकासनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा

कोतवाली विकासनगर*

 

*एसएसपी दून की सख्ती से अपराधियों पर दून पुलिस का कसता शिकंजा*

 

*विकासनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा

घटना को अंजाम देने वाली महिला अभियुक्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*अभियुक्ता के कब्जे से घटना में चोरी किया गया सामान हुआ बरामद*

 

*गिरफ्तार अभियुक्ता कूड़ा बीनने का करती है कार्य, कूड़ा बीनने के बहाने रैकी कर दिया था चोरी की घटना को अंजाम*

 

 

 

दिनांक – 02/11/2026 को श्री नरेश सिंह, सुपरवाईजर सुरक्षा रॉयल कमाण्ड प्रोटेक्शन ग्रुप नालापानी चौक सहस्त्रधारा रोड देहरादून द्वारा कोतवाली विकासनगर पर लिखित तहरीर दी कि उनकी इडेंस कम्पनी का मोबाईल टावर हरबर्टपुर क्षेत्र में लगा हुआ है, जंहा से अज्ञात चोर द्वारा करीब 80 हजार रुपये के दो रेक्टीफायर तथा केबल चोरी कर लिये हैं।

तहरीर के आधार पर कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0- 344/2026 धारा -303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली विकासनगर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये, निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

 

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान दिनांक- 02/11/2026 को चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बी0डी0एम0 स्कूल के पास हरबर्टपुर क्षेत्र से एक संदिग्ध महिला अभियुक्ता सोनी पत्नी लखिन्दर साहनी को रोककर चैक किया गया तो महिला के कब्जे से उक्त घटना में चोरी किये गये 02 रेक्टीफायर एवं 40 मीटर पावर केबल बरामद हुई, जिस पर महिला को मौके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में महिला द्वारा बताया गया कि वो कूडा बीनने का कार्य करती है तथा जल्द पैसा कमाने के लालच में उसके द्वारा उक्त मोबाइल टावर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्ता उक्त चोरी किये गये माल को बेचने के फिराक में थी, पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता :-*

 

01- सोनी पत्नी लखिन्दर साहनी निवासी हत्था कनौजर थाना गायघाट बिहार, हाल निवासी शिवनगर बिहारी बस्ती, सेलाकुई, उम्र 25 वर्ष

 

*बरामदगी:-*

 

01- 02 रेक्टीफायर

02- 40 मीटर पावर केबल

*(अनुमानित मूल्य 80 हजार रुपये)*

 

*पुलिस टीम :-*

 

1- उ0नि0 मंयक त्यागी, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर

2- का0 रजनीश

3- म0का0 कविता रानी

About The Author