थाना रायपुर*
*वाहन चोरी की घटना का 24 में दून पुलिस ने किया खुलासा*
*घटना को अंजाम देने वाले 03 विधि विवादित किशोरों को लिया संरक्षण में
घटना का विवरण*- दिनांक 16/06/2026 को वादी श्री कैलाश राणा पुत्र श्री विजयपाल सिंह राणा निवासी ग्राम कृष्णा बड़कोट उत्तरकाशी ने थाना रायपुर में एक प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 14/06/2026 को खलंगा जंगल रायपुर देहरादून से अज्ञात चोर उनकी बुलेट मो0सा0 न0 UK07FJ8414 चोरी कर ले गये है, उक्त प्रार्थना पत्र पर थाना रायपुर में वाहन चोरी के अपराध में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर थाना रायपुर पर पुलिस टीम गठित की गयी।
*पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाहीः* –
पुलिस टीम द्धारा घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया, पूर्व में वाहन चोरी में प्रकाश में आये वाहन चोरों का सत्यापन कर उनके अध्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की गयी। पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी पतारसी करते हुये पुराने वाहन चोरों का सत्यापन करते हुये घटनास्थल के आस पास लगे करीब 55 सी0सी0टी0वी0 कैमरो को चैक करते हुये संदिग्ध के फोटोग्राफ्स प्राप्त किये गये, जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 18/06/2026 को रिंग रोड रायपुर के पास से घटना में शामिल 03 विधि विवादित किशोरो को संरक्षण में लिया गया, जिनके कब्जे से घटना में चोरी की गयी बुलेट मो0सा0 न0 UK07FJ8414 बरामद की गयी।
पूछताछ में तीनों विवादित किशोरों द्वारा बताया गया कि उन्हे बुलेट मोटरसाइकिल का शोक है, जिस कारण उनके द्वारा बुलेट मो0सा0 की चोरी की गयी थी। 03 विधि विवादित किशोरों को बाद काउंसलिंग उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
*बरामदगी का विवरणः-*
वा0सं0 UK07FJ 8414 बुलेट मो0सा0
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 अजय भट्ट
2- म0उ0नि0 नीमा
3 – का0 शाहिद जमाल
4- का0 कर्णपाल

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशो पर पुलिस द्वारा सीनियर सिटीजनों से मुलाकात कर ली गई उनकी कुशल क्षेम
04 पेटी अवैध शराब/बीयर के साथ 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही