कोतवाली ऋषिकेश*
*सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग करने वाले अभियुक्तों को दून पुलिस ने सिखाया कानून का सबक।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग मचाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
इसी क्रम दिनांक : 28-06-26 को कोतवाली ऋषिकेश पर कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि नटराज चौक ऋषिकेश पर 02 व्यक्तियो का आपस में झगडा हो रहा है, सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुचा तो पाया कि किसी बात को लेकर 02 व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया था, जिस कारण दोनो आपस में जोर-जोर से गाली गलौच करते हुए झगडा कर रहे थे। मौके पर पुलिस द्वारा दोनो व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया तो दोनो ही पक्ष नहीं माने तथा और अधिक उग्र होकर एक दूसरे को मरने मारने पर उतारू हो गये। मौके पर किसी संज्ञेय अपराध के घटित होने की सम्भावना के दृष्टिगत दोनो व्यक्तियों को मौके से धारा 170(1), 126, 135 बीएनएसएस के अन्तर्गत हिरासत में लिया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
1- राजकिशोर मल्ला उर्फ भोला पुत्र बलराम मल्ला निवासी गली न0- 07 काले की ढाल ऋषिकेश (उम्र 20 वर्ष)
2- रामप्रीत उर्फ गोधन निवासी गली न0 06 सर्वहारा नगर काले की ढाल ऋषिकेश देहरादून (उम्र 26 वर्ष) ।
*पुलिस टीम का विवरण*
1- उ0न0 विवेक राठी
2-का0 गौरव

More Stories
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अपने एक दिवसीय काशीपुर भ्रमण के दौरान सिडकुल द्वारा निर्माणाधीन एरोमा पार्क
डालनवाला क्षेत्र में मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को 24 घण्टे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार
“दो बूंद जिंदगी की- हर बच्चे की सुरक्षा का संकल्प, उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज़”