May 20, 2026

एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर जारी है दून पुलिस का प्रहार

अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

वर्तमान में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश निर्गत किए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में थाना कोतवाली कैंट पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक -19/05/2026 को चैकिंग के दौरान चेरी ग्राउण्ड डाकरा के पास से 02 अभियुक्तों 1-सौरभ कुमार पुत्र श्री मदन मोहन तथा 2- संदीप सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय श्री गोविंद सिंह को 260 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि उक्त चरस को वे उत्तरकाशी का रहने वाले एक व्यक्ति से खरीद कर लाये थे, जिसे वे ऊंचे दामों में नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों को बेचने की फिराक में थे, अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली कैंट में अन्तर्गत धारा 8/20/19 एनडीपीएस एक्ट मे अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

 

01- सौरभ कुमार पुत्र श्री मदन मोहन निवासी ग्राम खिर्श तहसील खिर्श थाना श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल

 

बरामद माल -118 ग्राम अवैध चरस

 

02- संदीप सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय श्री गोविंद सिंह रावत निवासी ग्राम व पोस्ट बूंगीधार थाना व तहसील थैलीसैंण पौड़ी गढ़वाल उम्र 19 वर्ष

बरामद माल –142 ग्राम अवैध चरस।

 

*पुलिस टीम :-*

 

01- उ0नि0 मोहन सिंह नेगी

02- हे0कानि0 नवीन कुमार

03- कानि0 दिनेश यादव

About The Author