जनपद नैनीताल के भाबर मैदानी क्षेत्रों में वर्तमान में घने कुहासे एवं शीतलहरी की स्थिति निरंतर बनी हुई है, जिससे विशेष रूप से छोटे बच्चों एवं विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की प्रबल संभावना है।
उक्त परिस्थितियों के दृष्टिगत, विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, एवृद्वोरा यह आदेशित किया जाता है कि जनपद नैनीताल के भाबर मैदानी क्षेत्रों (तहसील हल्द्वानी, लालकुओं, कालाढुंगी, रामनगर) में संचालित समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा कक्षा 01 से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में दिनांक 31.12.2025 (बुद्धवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।
यह अवकाश विद्यार्थियों/पंजीकृत बच्चों, विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षणोत्तर कर्मचारियों हेतु प्रभावी होगा। समस्त विद्यालय प्रबन्धन / प्रधानाचार्य/आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करेंगे कि इस आदेश की सूचना विद्यार्थियों एवं अभिभावकों तक समय से पहुंचा दी जाए। उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की शिथिलता को गंभीरता से लिया जा2025एगा।

More Stories
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई;4 जन सेवा केंद्र किए गए सील
विश्वकर्मा के जयकारों से गूंजा पंडाल, बिहार से आए भोजपुरी कलाकारों के भजन “बाबा विश्वकर्मा करिहें बेड़ा पार” ने मन मोहा
देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव से की मुलाकात