February 13, 2026

क़ानून व्यवस्था ताक पर तो सीएम धामी ने नाप दिए कई अधिकारी, हटाए गए पदों से देखिए लिस्ट

खबर पर मोहर सीएम धामी के निर्देश पर हो गए कई तबादले

बिगड़ती कानूनव्यवस्था को ठीक करने के उद्देश्य से कई अधिकारी हटाए गए

बीते 48 घंटे में हुए दो मर्डर के बाद हटाए गए अजय सिंह

अजय सिंह देहरादून SSP के पद से हटाए गए भेजें गए STF

प्रमेन्द्र डोभाल क़ो जिम्मेदारी

नवनीत भूल्लर क़ो बनाया गया हरिद्वार SSP

अजय गणपति क़ो बनाया गया उधम सिंह नगर का ssp

मणिकांत क़ो अभिसूचना मे भेजा गया

उत्तराखंड में हाल के दिनों में सामने आई आपराधिक घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीर रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने पहले भी कानून-व्यवस्था की लगातार समीक्षा बैठकों के माध्यम से अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे और स्पष्ट किया था कि अपराध के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

 

 

इसी क्रम में पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तबादले किए गए हैं। यह कदम पुलिस व्यवस्था को और अधिक सक्रिय, जवाबदेह और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया है।

 

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से मुखबिर तंत्र को मजबूत करने, अपराधियों में कानून का भय स्थापित करने तथा आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने पर जोर दिया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि आमजन बिना किसी भय के पुलिस के पास अपनी शिकायत लेकर जाएं और उन्हें त्वरित न्याय मिले।

राज्य सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति और अधिक मजबूत हो तथा अपराधियों के लिए कोई स्थान न बचे।

About The Author