देहरादून, 13 फरवरी 2026
उत्तराखंड शासन ने शुक्रवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) एवं प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों के स्थानांतरण/तैनाती आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी सूची के अनुसार कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) और पुलिस अधीक्षक (SP) स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। कुछ अधिकारियों को जनपदों से मुख्यालय एवं विशेष शाखाओं में स्थानांतरित किया गया है, जबकि कुछ को महत्वपूर्ण जनपदों की कमान सौंपी गई है।
सूची में शामिल प्रमुख बदलावों में हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंहनगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, रुद्रप्रयाग सहि
त अन्य जनपदों के पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। शासन ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।
आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि कार्यभार ग्रहण प्रमाण पत्र शासन को पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ
धामी सरकार के प्रयासों से एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति, पांच जिलों ने 100% से अधिक लक्ष्य किया हासिल
अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त