आज दिनांक 28 जुलाई 2025 को शाम के समय चौकी गौचर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि वाहन संख्या UK07 FP 3476 (मोटरसाइकिल) द्वारा सड़क किनारे खड़े वाहन संख्या UK13 4372 (कार) को टक्कर मार दी है। जिसमें बाइक सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए।
सूचना पर चौकी गौचर से पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुँचा। पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उपचार हेतु सरकारी अस्पताल गौचर पहुँचाया गया।
चिकित्सकों द्वारा जाँच के उपरान्त पाया गया कि एक घायल को हल्की चोटें आई हैं, जबकि दूसरे को सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।

More Stories
हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, 10 लोगों पर दर्ज होगा अभियोग
एमडीडीए की सख्ती : अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश नाकाम, विकासनगर तहसील अंतर्गत रेतीवाला क्षेत्र में दोबारा की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह