बनभूलपुरा के गौलापार पार्किंग के पास से पुलिस ने मुखानी के शातिर बदमाश धर्मेंद्र कश्यप को शनिवार को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी इससे पहले नशा तस्करी और चोरी में पांच बार जेल जा चुका है
हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा के गौलापार पार्किंग के पास से पुलिस ने मुखानी के शातिर बदमाश धर्मेंद्र कश्यप को शनिवार को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी इससे पहले नशा तस्करी और चोरी में पांच बार जेल जा चुका है
बनभूलपुरा एसओ दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि शनिवार को पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गौलापार पार्किंग के पास पहुंचे तो वहां सज्जाद की झोपड़ी में एक युवक लेटा मिला। तलाशी लेने पर उससे चाकू बरामद किया गया। आरोपी धर्मेंद्र कश्यप निवासी पंचशील कॉलोनी पीलीकोठी मुखानी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

More Stories
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई;4 जन सेवा केंद्र किए गए सील
विश्वकर्मा के जयकारों से गूंजा पंडाल, बिहार से आए भोजपुरी कलाकारों के भजन “बाबा विश्वकर्मा करिहें बेड़ा पार” ने मन मोहा
देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव से की मुलाकात