आज दिनांक 31/07/2026 को एसएसपी
देहरादून की उपस्थिति मे ं पुलिस लाइन देहरादून मे ं माह अगस्त 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियो ं की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन मे ं एसएसपी देहरादून द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियो ं के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्घायु कि कामना करते हुए कहा कि वे हमेशा पुलिस परिवार का अभिन्न अंग रहेंगे तथा उन्हें विश्वास दिलाया कि भविष्य मे ं भी उनकी हर सम्भव सहायता के लिये पुलिस परिवार सदैव उनके साथ खडा रहेगा। विदाई समारोह के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा।
इस दौरान सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों द्वारा अपने सेवाकाल में ड्यूटी के दौरान सामने आने वाली समस्याओं एवं चुनौतियों तथा उनके निराकरण हेतु किये गये प्रयासों से सम्बन्धित अपनेे अनुभवों को साझा किया गया। एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को उक्त अनुभवों से सीख लेने तथा अपने कर्तव्य के दौरान उनका अनुशरण करने के लिए प्रेरित किया गया।
*आज सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों का विवरण निम्नवत है।*
1- श्री मुकेश कुमार, लीडिंग फायरमैन
2- श्री रामकुमार, ओ0पी0
3- श्री सुन्दर कुमार, कुक
विदाई समारोह के पुलिस अधीक्षक अपराध/नगर/ऋषिकेश, अपर पुलिस अधीक्षक दूरसंचार, अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के परिजन मौजूद रहे।

More Stories
युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से समसामयिक विषयों पर किया प्रत्यक्ष एवं निर्भीक संवाद
मादक पदार्थों की तस्करी लिप्त हिस्ट्रीशीटर सहित 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
जानलेवा हमले के आरोपी 04 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार