May 9, 2026

एसपी सिटी तथा एसपी ट्रैफिक द्वारा वीकेंड पर यातायात के दबाव के दृष्टिगत संयुक्त रूप से ड्यूटी पॉइंट किये गए निर्धारित

विभिन्न प्रान्तों / जनपदों से देहरादून शहर होते हुए मसूरी / ऋषिकेश / चकराता आदि स्थानों पर वीकेंड के दौरान पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों की बढ़ती आवाजाही को दृष्टिगत रखते हुए देहरादून पुलिस द्वारा विशेष एवं ठोस यातायात प्लॉन तैयार किया गया है, जिसमें शहर में यातायात संचालन को प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर SP City एवं SP Traffic द्वारा संयुक्त रुप से ड्यूटी प्वाईंट तैयार किये गये, जिसमें आशारोडी एवं डोईवाला से मसूरी तक आने / जाने वाले मार्ग को 05 सुपर जोन, 10 जोन तथा 18 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जिसमें कुल 180 अधिकारी / कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इस दौरान 03 अलग- अलग Drone टीमो के माध्यम से मसूरी, देहरादून शहर एवं मसूरी मार्ग के सभी रुटों पर नजर रखी जायेगी।

यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन हेतु सभी ड्यूटी प्वाइंटों एवं डायवर्जन प्वाइंटों पर समुचित पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों, पर्यटन स्थलों एवं संवेदनशील मार्गों पर यातायात कर्मियों को विशेष रूप से नियुक्त किया गया है, ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो तथा आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

1- एक्सप्रेस वे (डाटकाली) से मसूरी के लिए – *प्लान A*- डाटकाली – आरटीओ चैकपोस्ट – ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा – आई0एस0बी0टी0 – शिमला बाईपास – सेंट ज्यूड चौक – कमला पैलेस – बल्लीवाला फ्लाई ओवर –बल्लूपुर – कैन्ट तिराहा – सप्लाई डिपो- जोहडी तिराहा– पुरकुल गांव तिराहा – कुठालगेट – मसूरी

 

*प्लान B* – ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा- लक्ष्मी धर्मकांटा तिराहा -सेन्ट ज्यूड चौक -कमला पैलेस -बल्लूपुर चौक- कैण्ट चौक-सर्किट हाऊस तिराहा -बीजापुर गाँव-किमाडी से हाथीपांव होते हुये मसूरी जा सकेंगे।

 

2- एक्सप्रेस वे (डाटकाली से चकराता ) के लिए – डाटकाली – आरटीओ चैकपोस्ट– ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा – GMS रोड होते हुए सेंट ज्यूड चौक – नया गांव – सिंघनी वाला से न्यू देहरादून पोंटा फ्लाई ओवर – लांघा रोड़ से –चकराता।

 

3- प्रेमनगर – बल्लूपुर चैक – कौलागढ – कैन्ट तिराहा – सफ्लाई डिपो-किमाड़ी-लम्बीधार- हाथीपांव – जीरो बैंड – मसूरी।

वापसी का रुट प्लान*-

 

 *मसूरी से हिमांचल जाने वाले वाहनों के लिए* – कुठालगेट –पुराना राजपुर रोड़ -सांई मंदिर डायवर्जन-जोहड़ी गांव कट से सी0एस0डी0 तिराहा – कैन्ट तिराहा- बल्लूपुर – अपने गंतव्य स्थान तक।

 

 *मसूरी से आशारोड़ी जाने वाले वाहनों के लिए*- कुठालगेट –पुराना राजपुर रोड़-सांईमंदिर – डायवर्जन-दिलाराम-यू0के0लिप्टस-ई0सी0 रोड़ –फब्बारा चौक –रिस्पना पुल- आई0एस0बी0टी0 -आशारोड़ी

 

 *मसूरी से ऋषिकेश मार्ग*- कुठालगेट- पुराना राजपुर रोड़- सांई मंदिर- किरशाली चौक –कालागांव –मालदेवता-थानों रोड़-भानियावाला तिराहा – ऋषिकेश

 

*ऋषिकेश / हरिद्वार से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए रूट*:-

 

(i) ऋषिकेश – एयरपोर्ट तिराहा- एस0डी0आर0एफ0 तिराहा-थानो रोड़-महाराणा प्रताप तिराहा-पुलिया नं0 6- लाडपुर तिराहा- सहस्त्रधारा क्रासिंग-आई0टी0 पार्क-किरशाली चौक- सांई मन्दिर तिराहा –डाईवर्जन- कोठालगेट- मसूरी

 

(ii) डोईवाला – मोहकमपुर फ्लाई ओवर- कैलाश अस्पताल से यू टर्न होते हुए जोगीवाला – पुलिया नं0 6- लाडपुर तिराहा- सहस्त्रधारा क्रासिंग-आई0टी0 पार्क-किरशाली चौक- सांई मन्दिर तिराहा –डाईवर्जन- कोठालगेट- मसूरी।

About The Author