कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा करते कृषि मंत्री गणेश जोशी*
*बारिश न होने से हुए नुकसान का आंकलन कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करें अधिकारी – कृषि मंत्री गणेश जोशी*
देहरादून, 22 जनवरी। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने शासकीय आवास पर कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में बारिश न होने से फसलों को हो रहे नुकसान की समीक्षाबारिश न होने से हुए नुकसान का आंकलन कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करें अधिकारी – कृषि मंत्री गणेश जोशी की।
विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में बारिश न होने से फसलों को हो रहे नुकसान के सही आंकड़े न देने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत देते हुए सख्त निर्देश दिए कि जिलेवार सर्वे कर बारिश न होने से हुए नुकसान का आंकलन कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसानों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि सर्वेक्षण व रिपोर्टिंग में कोताही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव, निदेशक कृषि दिनेश कुमार, संयुक्त निदेशक रतन कुमार, औद्यानिकी परिषद सीईओ नरेंद्र यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, 10 लोगों पर दर्ज होगा अभियोग
हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, 10 लोगों पर दर्ज होगा अभियोग
एमडीडीए की सख्ती : अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश नाकाम, विकासनगर तहसील अंतर्गत रेतीवाला क्षेत्र में दोबारा की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई