देहरादून: भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 12 अगस्त 2025 को उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, जिसके दृष्टिगत अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम के अलर्ट को देखते हुए संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव, एवं नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु प्रदेश के नौ जिलों देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर एवं बागेश्वर जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 12 अगस्त 2025 (मंगलवार) को एक दिवसीय अवकाश रहेगा।

More Stories
चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना संकल्प : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
SIR में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की जिलों की SIR पर समीक्षा
अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी