देहरादून,
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन योजनाओं के वार्षिक भौतिक सत्यापन हेतु नगर निगम देहरादून के वार्ड संख्या 96, नवादा बद्रीपुर में पेंशन सत्यापन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पेंशन लाभार्थियों ने पहुंचकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराया।
शिविर के दौरान कुल 120 वृद्धावस्था पेंशन, 12 दिव्यांग पेंशन तथा 32 विधवा पेंशन लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन किया गया। विभागीय अधिकारियों द्वारा लाभार्थियों के अभिलेखों की जांच कर आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कराई गईं।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेंशन सत्यापन का कार्य संबंधित ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों द्वारा तथा शहरी क्षेत्रों में क्षेत्रीय राजस्व विभाग के कार्मिकों के माध्यम से संपादित किया जाएगा।

More Stories
दिवंगत निरीक्षक मनोज मनराल जी के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट