दिनांक 22 अक्टूबर 2025 की देर सायं को गंगोत्री से *स्वामी दीपेंद्र जी द्वारा पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार* को दूरभाष के माध्यम से मदद मांगते हुए अवगत कराया गया कि *वरुणावत की ओर जा रहे उनके परिचित कुछ साधुजन रात्रि होने के कारण जंगल में रास्ता भटक गए है।
पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा उन्हें मदद का अश्वासन देकर तुरंत सूचना *कोतवाली उत्तरकाशी एवं SDRF* को दी गई। पुलिस व SDRF की टीम द्वारा ग्राम संग्राली के जंगलों में जाकर स्थानीय लोगों के सहयोग से सर्चिंग करते हुए रास्ता भटके 03 साधुजनों को सकुशल बरामद किया गया, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा सुरक्षित स्थान उत्तरकाशी पहुंचाया गया।
मदद पाकर प्रसन्न हुए साधुजनों के द्वारा पुलिस टीम का आभार प्रकट किया गया।

More Stories
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई;4 जन सेवा केंद्र किए गए सील
विश्वकर्मा के जयकारों से गूंजा पंडाल, बिहार से आए भोजपुरी कलाकारों के भजन “बाबा विश्वकर्मा करिहें बेड़ा पार” ने मन मोहा
देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव से की मुलाकात