October 22, 2026

अवैध मादक पदार्थ के साथ 02 नशा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना रायपुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस भर्ती देखें

 

उक्त निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 20.10.2026 की रात्रि थाना रायपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान भरतु चौक बालावाला के पास से 02 अभियुक्तो को 211 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों द्वारा तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी वाहन को सीज किया गया, अभियुक्तो के विरुद्व थाना रायपुर पर मु0अ0सं0-443/2026 धारा 8/20/29/60 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाम/पता अभियुक्त*

*(1)* ऋषिराज पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी नयागांव अनारवाला गढ़ी कैंट देहरादून, उम्र – 26 वर्ष

*(2)* अर्पित कुमार पुत्र सूरज कुमार निवासी नयागांव अनारवाला गढ़ी कैंट देहरादून, उम्र – 20 वर्षशहर खोजें

 

*पुलिस टीम*

1-उ0नि0 साहिल वशिष्ठ चौकी प्रभारी बालावाला, थाना रायपुर।

2- अ0उ0नि0 सुशील बलूनी

3- कांस0 किशनपाल

About The Author