मेरठ के चर्चित कपसाड़ अपहरण कांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।
शनिवार को पुलिस ने अपहरण के मुख्य आरोपी पारस सोम को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस कार्रवाई के दौरान अपहृत युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया गया, जिसे बाद में परिजनों के सुपुर्द किया गया।
कई दिनों से चल रही तलाश के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और इनपुट के आधार पर हरिद्वार में दबिश देकर गिरफ्तारी की।
अपहरण की इस घटना ने मेरठ के कपसाड़ इलाके में सनसनी फैला दी थी, जिसके बाद से पुलिस पर लगातार दबाव बना हुआ था।
फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और पूरे अपहरण नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की जांच तेज कर दी गई है।

More Stories
घास लेने गई महिला गदेरे में बही, SDRF ने चलाया सर्च अभियान, शव बरामद
दुकान में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया सफल अनावरण
कांवड़ मेला-2026: कांगड़ा घाट पर SDRF की सतर्कता से टलीं सात बड़ी दुर्घटनाएं