घटना 01:-*
वादी निवासी रायवाला द्वारा थाना रायवाला पर आकर लिखित तहरीर दी कि उनकी नाबालिग पुत्री घर से मेडिकल स्टोर जाने हेतु कहकर निकली थी, जो वापस नहीं आई। जिसे ढूढंने का काफी प्रयास किया गया लेकिन वो कहीं नहीं मिली। तहरीर के आधार थाना रायवाला पर मु0अ0स0- 40/2026 धारा 137(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना 02:*
दिनांक 06/04/2026 को रायवाला निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना रायवाला पर अपनी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताये चले जाने तथा घर वापस न आने के सम्बन्ध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया। जिस पर थाना रायवाला पर मु0अ0स0- 48/2026 धारा 137(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटनाओं की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नाबालिगों की सकुशल बरामदगी हेतु थाना रायवाला पर गठित अलग-अलग पुलिस टीमों को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थलों का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजो से आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासो केे परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा एक नाबालिग बालिका को फरीदकोट पंजाब से बरामद करते हुए नाबालिग को भगाकर ले जाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा एक अन्य नााबलिग युवती को रायवाला क्षेत्र से बरामद किया गया, जिसके द्वारा उसे भगाकर ले जाने वाले अभियुक्त अमरेश यादव द्वारा उसके साथ गलत काम करने की जानकारी दी गई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित कर उसे रायवाला क्षेत्र में मोतीचूर फ्लाइओवर के पास से गिरफ्तार किया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1- गुरु अवतार पुत्र सतपाल सिंह निवासी अरायावाला, थाना सदर फरीदकोट, जनपद फरीदकोट, पंजाब, उम्र 21 वर्ष *(फरीदकोट से गिरफ्तार)*
2- अमरेश यादव पुत्र दीन दयाल यादव निवासी मंथनेवादा पो0 मीरमऊ, थाना बाबा का बाजार, अयोध्या, उ0प्र0 उम्र 19 वर्ष *(मोतीचूर फ्लाईओवर के पास रायवाला से गिरफ्तार

More Stories
प्रधानमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर; डीएम ने रेखीय विभागों के अधिकारी संग की समीक्षा बैठक
कांग्रेसी दावे शिगूफा, वहां तो भीष्म पितामह ही कौरवों पर टूट पड़े हैं : चमोली
समाज कल्याण मंन्त्री उत्तराखंड खजान दास ने देहरादून में आज झंडा जी दरबार साहिब में माथा टेककर महंत श्री देवेंद्र दास महाराज जी से शिष्टाचार भेंट की