समाज कल्याण मंन्त्री उत्तराखंड खजान दास ने देहरादून में आज झंडा जी दरबार साहिब में माथा टेककर महंत श्री देवेंद्र दास महाराज जी से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा दरबार साहिब में देश एंव प्रदेश की तरक्की के लिये आराधना की।
इस मौके पर श्री दास ने कहा कि उन्होने महंत जी से विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की तथा उनका मार्गदर्शन लिया।

श्री दास ने कहा कि श्री महन्त द्वारा देश एंव प्रदेश मे विभिन्न सामाजिक क्षेत्रो में किये जा रहे सामाजिक कार्यो की जितनी भी प्रसंशा की जाय कम ही है चाहे मेडिकल के क्षेत्र में हो या शिक्षा के क्षेत्र में हर क्षेत्र में श्री गुरूराम राय दरवार द्वारा अनुकरणीय कार्य किये जा रहे है।
इस अवसर व्यापार मण्डल व भाजपा के वरिष्ठ नेता विशाल गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष पंकज शर्मा, पार्षद वैभव अग्रवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

More Stories
वोट चोरी पर भाजपा ने दिखाया आईना: कांग्रेस का चुनावी मैच फिक्सिंग’ का पुराना इतिहास
विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालो की दून पुलिस ने उतारी खुमारी