देहरादून की मीनल नेगी (मूल रूप से टिहरी निवासी) ने 66वीं रैंक हासिल कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया।
काशीपुर की प्रिया सिंह चौहान ने चार बार संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा दी। असफलताओं से सीखा और आगे बढ़ती रहीं। आखिरी प्रयास में उन्होंने 45वीं रैंक हासिल की।
देहरादून की मीनल नेगी (मूल रूप से टिहरी निवासी) ने 66वीं रैंक हासिल कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया। बाराकोट के अनुज पंत ने 69वीं रैंक हासिल की। हरिद्वार के सिडकुल निवासी आर्यन सिंह ने 104 रैंक हासिल कर धर्मनगरी का मान बढ़ाया। पिथौरागढ़ के आदित्य पाठक की 189वीं रैंक पाई।
बहादराबाद के अत्मलपुर बोंगला गांव के रहने वाले तुषार चौहान ने 216वीं रैंक हासिल की है। लोहाघाट के टूड़ा तोक की अनुप्रिया को मिली 258वीं रैंक हासिल की। वहीं, पुरोला के प्रखंड सुनाली गांव के ऋषभ नौटियाल ने 552वीं रैंक हासिल की है। कालसी ब्लॉक के ग्राम जखनोग के स्वप्निल सेमवाल ने 600वीं रैंक पाई है। जबकि पिरान कलियर (रुड़की) की फैरुज फातिमा ने 708वीं रैंक हासिल की।

More Stories
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 3 दिवसीय गढ़वाल सांगठनिक प्रवास पर
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड के इस मामले मे दिया बड़ा फैसला
शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं भगवान हनुमान – मुख्यमंत्री