July 12, 2026

1 लाख के इनामी गैंगस्टर की गिरफ्तारी पर उठे सवाल, थानेदार विक्रम राठौड़ लाइन हाजिर साथ ही चौकी।इंचार्ज पैगा जसविंदर भी हटाए गए

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात गैंगस्टर योगेश भदौड़ा की गिरफ्तारी के बाद अब पूरी कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है। गैंगस्टर को गिरफ्तार करने वाले थानेदार विक्रम राठौड़ को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुख्यात गैंगस्टर योगेश भदौड़ा लंबे समय से उत्तर प्रदेश पुलिस और यूपी एसटीएफ की वांछित सूची में शामिल था। आरोप है कि वह भारी सुरक्षा और हथियारबंद शूटरों के साथ चलता था, लेकिन उत्तराखंड पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी एक खंडहर के पास पेड़ के नीचे से दिखाई। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से केवल एक जंग लगा तमंचा और तीन कारतूस बरामद हुए, जिस पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी की परिस्थितियों और कार्रवाई को लेकर उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच तथ्यों का आदान-प्रदान हुआ। इसके बाद थानेदार विक्रम राठौड़ को लाइन हाजिर कर दिया गया।

चर्चा है कि पूरे मामले की विभागीय जांच कराई जाएगी। जांच में गिरफ्तारी की परिस्थितियों के साथ-साथ पुलिस की कार्रवाई और अन्य संभावित पहलुओं की भी पड़ताल की जाएगी। हालांकि, गैंगस्टर से किसी संभावित संबंध या अन्य आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस अधिकारियों की ओर से इस मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

About The Author