राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर दून आएंगे। भागवत पूर्व सैनिक गोष्ठी को संबोधित करेंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ मोहन भागवत 22 और 23 फरवरी को देहरादून प्रवास पर रहेंगे। 22 फरवरी को देहरादून स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में प्रमुख जन गोष्ठी को संबोधित करेंगे, जिसमें देहरादून समेत पूरे गढ़वाल मंडल से विभिन्न संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधि शामिल होंगे।
23 फरवरी को डॉ. भागवत पूर्व सैनिक गोष्ठी को संबोधित करेंगे। सर संघ चालक इससे पहले वर्ष 2019 में देहरादून प्रवास पर आए थे। लंबे समय के बाद उनके यहां प्रवास होने जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने उनके प्रवास की तैयारियां तेज कर दी हैं।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ
धामी सरकार के प्रयासों से एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति, पांच जिलों ने 100% से अधिक लक्ष्य किया हासिल
अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त