दिनांक 12 मई 2026 को SDRF कंट्रोल रूम को स्थानीय कॉलर निवासी ग्राम सल्ला, मोरी द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सल्ला के समीप टोंस नदी में एक व्यक्ति जेसीबी मशीन सहित फंस गया है तथा स्वयं बाहर निकलने में असमर्थ है।
सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट मोरी से मुख्य आरक्षी सत्येंद्र रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए नदी में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू किए गए व्यक्ति की पहचान अमित वर्मा पुत्र जगत राम, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम कलेथा, चकराता के रूप में हुई। रेस्क्यू उपरांत उक्त व्यक्ति को सकुशल जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। जेसीबी मशीन नदी में ही खड़ी है।

More Stories
श्री स्वामिनारायण मंदिर के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास
भाजपा ने आयोजित किया नारी शक्ति वंदन समारोह, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक बोले नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव
गुरु राम राय पब्लिक स्कूल,थत्यूड़ में SMC कार्यकारणी का गठन