आज दिनांक 12 सितम्बर 2025 को पुलिस चौकी डाकपत्थर से SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि शक्ति नहर कुलाल क्षेत्र में एक महिला लापता है। सूचना मिलते ही SDRF टीम पोस्ट डाकपत्थर से अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में सर्चिंग हेतु रवाना हुई
एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर सर्चिंग अभियान शुरू किया गया। सर्चिंग के दौरान टीम को थाना विकास नगर से सूचना प्राप्त हुई कि कोटी ईछड़ी डेम क्षेत्र में एक शव दिखाई दे रहा है। उक्त सूचना पर टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर कोटी ईछड़ी डेम से एक लड़की का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान *शबीना पुत्री यासीन, उम्र 16 वर्ष, निवासी अगलाड मोरी, जनपद उत्तरकाशी* के रूप में की गई। उक्त लड़की द्वारा झूलापुल मोरी से पूर्व में छलांग लगाई गई थी। शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

More Stories
केन्द्र सरकार द्वारा ऋषिकेश में विद्युत लाईनों को भूमिगत किये जाने हेतु प्रदान की गई ₹489 करोड़ की धनराशि
ग्लेशियर झीलों की प्रभावी निगरानी जरूरी-मुख्य सचिव, जल्द शुरू हो उपकरण लगाए जाने का कार्य
आयुक्त गढ़वाल द्वारा की गई श्री केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश