उत्तराखंड पुलिस आरक्षी जनपदीय पुलिस एवं पीएसी/आईआरबी का चयन परिणाम घोषित*
◼️ *चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण 02 मार्च, 2026 से प्रारम्भ*
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 65/उ.आ.से.च.आ./2024 दिनांक 30 अक्टूबर, 2024 के माध्यम से उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) तथा आरक्षी पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के कुल 2000 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था।
आयोग की विज्ञप्ति/चयन परिणाम संख्या 284/परीक्षा/2025-26 दिनांक 27-02-2026 के अनुसार उक्त पदों के सापेक्ष चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञप्ति एवं प्रासंगिक सेवा नियमावलियों में उल्लिखित प्रावधानों के अनुरूप, आयोग द्वारा जारी चयन परिणाम में अंकित अभ्यर्थियों के चिकित्सा/स्वास्थ्य परीक्षण दिनांक 02 मार्च, 2026 से संबंधित जनपदों में, जहां से अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रतिभाग किया था, संबंधित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जनपदीय चिकित्सा बोर्ड के माध्यम से संपादित कराया जाएगा।
चयन परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है-
https://cdnbbsr.s3waas.gov.in/s34ffd0e19d2069412274bd3025b0e176c/uploads/2026/02/20260227397760641.pdf
*मीडिया सेल, पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड

More Stories
ट्रैफिक से राहत के लिए दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास का निर्माण तेज
डालनवाला क्षेत्र में सिल्वर सिटी मॉल मे हुए हत्याकाण्ड के अभियोग में फरार चल रहे 06 अभियुक्तो पर 01-01 लाख का ईनाम किया घोषित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया