समर वैली स्कूल मे ं छात्राओं के
साथ कथित बैड टच के मामले ने तुल पकड़ लिया है। 11वीं की छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने फिजिक्स के शिक्षक रवींद्र भृगु के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर ली है। छात्रा ने अपनी मां के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल से मुलाकात कर लिखित शिकायत सौंपी। एसएसपी ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए महिला पुलिस अधिकारी को नियुक्त किया है। यह कार्रवाई सीएम धामी के सख्त निर्देशों के बाद ततपरता से की गई। इस बीच आरोपी शिक्षक ने वीडियो जारी कर सफाई दी और जाने-अनजाने हुई गलती के लिए माफी मांगी है। शनिवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग उठाई।
15 छात्राओं के हस्ताक्षर के साथ प्रबंधन को दी थी शिकायत पीड़ित छात्रा के मुताबिक, स्कूल में फिजिक्स के शिक्षक और क्लास टीचर रवींद्र भृग ु लड़के-लड़कियों को कथित तौर पर गलत तरीके से छूते थे। छात्रा ने हिम्मत जुटाकर 15 अन्य छात्राओं के हस्ताक्षर वाली लिखित शिकायत 15 अक्टूबर को स्कूल प्रबंधन को सौंपी थी। आरोप है कि प्रिंसिपल ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई कर उस े नौकरी से हटान े का भरोसा दिया, लेकिन छात्रा पर यह दबाव भी बनाया कि वह घटना के बारे में घर पर किसी को न बताए।
छात्रा का कहना है कि 16 अक्टूबर को जब वह स्कूल पहुंची तो आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नही ं हुई थी। इसके बाद उस े प्रिंसिपल के कार्यालय मे ं बुलाया गया, जहा ं डायरेक्टर अशोक वासु, प्रिंसिपल और एक अन्य महिला शिक्षक मौजूद थीं।
डायरेक्टर पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
छात्रा के आरोपों के अनुसार, बातचीत के दौरान डायरेक्टर अशोक वासु ने उसस े कहा, “घर मे ं आपके पिताजी भी तो आपको टच करते हैं… अगर टीचर ने गलत जगह टच किया है तो मुझ े उसी जगह टच करके दिखाओ।”
छात्रा का यह भी आरोप है कि डायरेक्टर ने उस पर 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों से जबरन हस्ताक्षर करवाने का आरोप लगाया और कहा कि कोई उसका साथ नही ं देगा। इस घटनाक्रम से डरी छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया।
मां के साथ स्कूल पहुंची तो बंधक बनान े का आरोप
छात्रा के मुताबिक, डर और तनाव के कारण जब उसन े स्कूल जान े से इनकार किया तो मां को पूरी घटना बताई। शुक्रवार सुबह मा ं अपनी बेटी के साथ स्कूल पहुंची और प्रबंधन से जवाब मांगा। आरोप है कि इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने मां-बेटी को धमकाया और कई घंट े तक स्कूल के भीतर बंधक बनाए रखा।
इस दौरान डालनवाला पुलिस और स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) की टीम भी बंद कमरे में स्कूल प्रबंधन के साथ बातचीत करती रही। मां बेटी को बाहर नही ं आन े देन े पर मा ं ने मीडियाकर्मियो ं से मदद मांगी। मीडिया के पहुंचन े के बावजूद स्कूल प्रबंधन ने मुख्य गेट नही ं खोला। आरोप है कि छुट्टी के बाद ही मां-बेटी को बाहर जान े दिया गया।
शिकायत की कॉपी नही ं देन े और सीसीटीवी फुटेज हटान े का आरोप परिवार ने 15 छात्राओं के हस्ताक्षर वाली मूल शिकायत की प्राप्ति या उसकी फोटोकॉपी मांगी, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने कथित तौर पर इसस े इनकार कर दिया। मौके पर मौजूद पत्रकारों और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस भी हुई। पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद छात्रा को कागज और पेन दिया गया, ताकि वह दोबारा शिकायत लिख सके।
परिजनो ं और पत्रकारों ने यह आरोप भी लगाया कि घटना की जांच के लिए महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज स्कूल प्रबंधन ने हटा दिए हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।
आरोपी शिक्षक ने वीडियो जारी कर मांगी माफी
विवाद बढ़न े के बाद फिजिक्स शिक्षक रवींद्र भृग ु ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा। उन्होंन े कहा, “25 साल के मेरे फिजिक्स टीचिंग करियर मे ं यह पहली बार हुआ है कि किसी ने मुझ पर ऐसा कोई आरोप लगाया हो। म ै ं अपने तहे दिल से बच्चों को अपने बेटे-बेटी के समान मानता हूं।” उन्होंन े आग े कहा, “अगर जाने-अनजाने कोई त्रुटि हुई है तो मै ं तहे दिल से क्षमा प्रार्थी हूं।”

More Stories
महामहिम राज्यपाल ने किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन, देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं प्रसन्नता हेतु कामना की
स्कूल में छात्राएं कितनी सुरक्षित? समरवैली प्रकरण ने खड़े किए गंभीर सवाल
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 08 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार