मसूरी से कैंपटी जा रही थार लेकमिस्ट बैंड के पास ऊपर की सड़क से नीचे की सड़क पर गिर गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
कैंपटी जा रही एक थार ऊपर से नीचे सड़क पर गिर गई। कार में पीलीभीत के तीन लोग सवार थे। तीनों लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही कैंपटी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और घटना में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
थानाध्यक्ष कैंपटी योगेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि मसूरी से कैंपटी जा रहे थार सवार लेकमिस्ट बैंड के पास ऊपर की सड़क से नीचे की सड़क पर गिर गए। थार में सवार अखिलेश , मनोज और शगुन गुप्ता जहानाबाद को चोट आई है। तीनों को उपचार के लिए मसूरी अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज स्पीड में ओवरटेक के दौरान हादसा हुआ है।

More Stories
घास लेने गई महिला गदेरे में बही, SDRF ने चलाया सर्च अभियान, शव बरामद
दुकान में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया सफल अनावरण
कांवड़ मेला-2026: कांगड़ा घाट पर SDRF की सतर्कता से टलीं सात बड़ी दुर्घटनाएं