दिनाँक – 22/07/2026 को जनपद देहरादून में निरीक्षक एल0आई0यू0 के पद नियुक्त निरीक्षक श्री मनोज मनराल जी का हृदयघात के कारण आकस्मिक निधन हो गया था।
दिवंगत श्री मनोज मनराल जी के पार्थिव शरीर को आज दिनाँक 23/07/2026 को पुलिस लाइन देहरादून में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गयी। इस दौरान मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक अभिसूचना श्री अभिनव कुमार व अन्य उच्चाधिकारियो द्वारा दिवंगत श्री मनोज मनराल जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय द्वारा श्री मनोज मनराल जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुख की इस घडी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की तथा दिवंगत श्री मनोज मनराल जी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

More Stories
STF/ANTF की बड़ी कार्रवाई, युवाओ/स्कूली छात्रों को हेरोइन सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा
पीएम मोदी की स्वर्गीय मां पर टिप्पणी को लेकर सीएम धामी का राहुल गांधी पर हमला
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर,पलायन रोकने पर सरकार का जोर