शोर सुनकर परिजन तुरंत कमरे की ओर दौड़े। अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। दीपक गुप्ता खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे, जबकि एक युवक के हाथ में चाकू था।
परिजनों ने तत्काल आरोपी को काबू में कर लिया और पुलिस के पहुंचने तक उसे अपने कब्जे में रखा। सूचना मिलते ही पटेलनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और फोरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया। पुलिस हत्या के कारणों और घटना के पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है।
लेनदेन के विवाद में हत्या की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक दीपक गुप्ता ब्याज पर रुपये देने का काम करता था।
आशंका जताई जा रही है कि पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के चलते आरोपी ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस ने अभी तक हत्या के पीछे की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

More Stories
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए विगत 02 दिनों में 14 वारंटियों को किया गिरफ्तार
देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, पुनर्निर्माण में तेजी के निर्देश