कल 10 मई 2026 की प्रातः में एक व्यक्ति द्वारा थाना पुरोला पर अपनी पुत्री के दिनांक 09.05.2026 को बिना बताए घर से चले जाने वापस घर न लौटने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। विवेचना के दौरान लडकी का नाबालिग होना प्रकाश में आया।
मामले की गंभीरता को देखते *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के द्वारा हुए पुलिस उपाधीक्षक बडकोट श्री चंचल शर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला, श्री दीपक कठैत के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर लडकी को तुरन्त बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुरोला पुलिस की टीम उक्त प्रकरण मे त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करते हुये पतारसी-सुरागसी तथा मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपह्रता को कल 10.05.2026 की देर सांय को मोरी क्षेत्र के एक गांव से बरामद किया गया, पीडिता के बयान व साक्ष्यों के आधार पर उक्त मामले में पुलिस द्वारा नाबालिग के अपह्रण तथा दुष्कर्म की धारा 137(2), 64 बीएनएस तथा 5(ठ)/6 पोक्सो अधिनियम की बढोतरी कर नाबालिगा के अपह्रण/दुष्कर्म के आरोपी युवक गोविन्द राम (18 वर्ष) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के उपरान्त जेल भेज दिया गया है।
*पुलिस टीम-*
1- अ0उ0नि0 मनोज नेगी
2- म0का0 बबीता।
*मीडिया सेल, पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी

More Stories
भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी
चांदमारी करगिल शहीद के घर पहुंचकर अमर शहीद राजेश गुरुंग को श्रद्धासुमन अर्पित किया सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने
एसटीएफ की साइबर क्राइम पुलिस टीम देहरादून की बड़ी कार्यवाही, 25 लाख की साइबर धोखाधड़ी के मामले में एक गिरफ्तार