वर्तमान में जनपद अन्तर्गत हो रही वर्षा एवं निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत, National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 19 जुलाई, 2026 को जारी अद्यतन मौसम फॉरकास्ट / नॉवकास्ट के अनुसार अगले 24 घण्टों में जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा / आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की सम्भावना के दृष्टिगत “रेड” अलर्ट जारी किया गया है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 20.07.2026 को एक दिन का अवकाष घोषित किया जाता है।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ
धामी सरकार के प्रयासों से एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति, पांच जिलों ने 100% से अधिक लक्ष्य किया हासिल
अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त