मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूरी जी, गा० भूतपूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार के आकस्मिक निधन के कारण प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक विषयक ।
महोदय,
उपर्युक्त विषयक उत्तराखण्ड शासन के पत्र संख्या 729/XXXI(13)G/2026(09)/2010-18 दिनांक 19 मई, 2026 के द्वारा अवगत कराया गया है कि मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूरी, मा० भूतपूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार का आज दिनांक 19-05-2026 को आकस्मिक निधन हो जाने के कारण मा० भूतपूर्व मुख्यमंत्री जी के सम्मान में दिनांक 19-05-2026 से दिनांक 21-05-2026 तक तीन दिन तक समस्त जनपदों के सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे एवं कोई भी शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जायेंगे। मा० भूतपूर्व मुख्य मंत्री जी के सम्मान में दिनांक 20-05-2026 को उनकी अन्त्येष्टि के दिन राज्य सरकार के समस्त कार्यालय बन्द रहेंगे।
अतः उक्त के आलोक में राज्य में विद्यालयी शिक्षा के अन्तर्गत समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी, शैक्षणिक संस्थानों एवं कार्यालयों में शासन द्वारा जारी निर्देशों का तद्नुसार अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा दिनांक 20 मई, 2026 को समस्त शिक्षण संस्थान एवं कार्यालय बन्द रहेंगे।

More Stories
बागेश्वर में बनेगा ‘हिल हेरिटेज’ राज्य अतिथि गृह, पहाड़ी वास्तुकला और आधुनिक सुविधाओं का होगा संगम
मुख्यमंत्री के अनुमोदन पर प्रदेश के सभी जनपदों को जिला योजना के अंतर्गत ₹1018.21 करोड़ की धनराशि हुई आवंटित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद् की 26वीं बैठक में प्रतिभाग किया