पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार संख्या- DL 3CCN- 3785 पिथौरागढ़ से मुनस्यारी की ओर जा रही थी। बंगापानी के उमरगड़ा पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
दुर्घटना में दो लोगों लक्ष्मण सिंह (30) पुत्र राम सिंह, निवासी धुरातोली मुनस्यारी व अंकित पांडेय (30) पुत्र बसंत पांडेय, निवासी पिथौरागढ़ की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि आयुष पंत (26) पुत्र नरेंद्र पंत, निवासी टकाना ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार” के साथ वीकेंड पर दून पुलिस ने शुरू किया “ऑपरेशन नाईट स्ट्राइक
अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई चोरी की 02 घटनाओं का दून पुलिस ने किया खुलासा
महादेव चट्टी के पास खौफनाक हादसा: 49 वर्षीय चालक की दर्दनाक मौत, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू