अल्मोड़ा: गैरसैंण स्थाई राजधानी की मांग को लेकर विधानसभा कूच करने के दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के नेताओं को गिरफ्तार व नजरबंद करने से उक्रांद कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। इसके विरोध में शनिवार को चौघानपाटा में उक्रांद द्वारा प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया। और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
इस दौरान यूकेडी नेताओं ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों व शहीदों का सपना था कि भराड़ीसैंण, गैरसैंण उत्तराखंड की राजधानी हो। वें गैरसैंण को केवल एक भौगोलिक स्थान नहीं, बल्कि राज्य की अस्मिता, संघर्ष, मूल आत्मा और पहाड़ की आकांक्षाओं के प्रतीक के रूप में विकसित देखना चाहते थे। लेकिन पिछले 25 सालों से प्रदेश की सत्ता में राज करने वाली भाजपा-कांग्रेस और सरकारों ने शहीदों, राज्य आंदोनलकारियों और जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण स्थाई राजधानी घोषित होने तक उक्रांद यह लड़ाई जारी रखेगी।

More Stories
वोट चोरी पर भाजपा ने दिखाया आईना: कांग्रेस का चुनावी मैच फिक्सिंग’ का पुराना इतिहास
विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालो की दून पुलिस ने उतारी खुमारी