बेखौफ बदमाश…शिवालिक नगर की पॉश कॉलोनी में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार ने झपटी चेन
पुलिस ने एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर दावा किया था कि शहर में गश्त बढ़ाई गई है, और लोग बेफिक्र होकर मॉर्निंग वॉक कर सकते हैं। आज ही यह घटना हो गई।
हरिद्वार में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। आज शिवालिक नगर की पॉश कॉलोनी में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार बदमाश ने चेन झपट ली। महिला ने शोर मचाया लेकिन जब तक बदमाश फरार हो गए। लेकिन यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार, घटना शिवालिक नगर के लीलावती हॉस्पिटल के पास की है। पुलिस ने एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर दावा किया था कि शहर में गश्त बढ़ाई गई है, और लोग बेफिक्र होकर मॉर्निंग वॉक कर सकते हैं। ऐसे में रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई वारदात से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

More Stories
मुख्य सचिव ने ली महत्वपूर्ण बैठक, जिलाधिकारियो से ली एलपीजी घरेलू एवं व्यवसायिक सिलेंडरों की उपलब्धता की रिपोर्ट
एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने पर दिया गया ज़ोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, प्रधानमंत्री का संदेश – चार साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड