दिनांक 24 अप्रैल 2026 को आपदा नियंत्रण कक्ष हरिद्वार से समय 11:08 बजे एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि श्यामपुर कांगड़ी क्षेत्र में एक व्यक्ति गड्ढे में गिर गया है।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट बहादराबाद से टीम उपनिरीक्षक आशीष त्यागी के नेतृत्व तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर NDRF, फायर सर्विस के साथ मिलकर तत्काल सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया। उक्त व्यक्ति जो बोरवेल खोदने के दौरान मिट्टी में दबकर गड्ढे में गिर गए था, जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई । टीम द्वारा कठिन परिस्थितियो में कड़ी मशक्कत के बाद गड्ढे में गिरे व्यक्ति का शव बरामद किया गया जिसे जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला गया। शव को अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक की पहचान *मनोहर पुत्र श्री पूर्ण सिंह, उम्र लगभग 60 वर्ष, निवासी ग्राम कांगड़ी* के रूप में हुई है।

More Stories
देहरादून भारी बारिश की चेतावनी पर जिला प्रशासन का बड़ा निर्णय, जनपद में आज 5 अगस्त को स्कूल बंद रखने का लिया गया निर्णय
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 15 वारंटियों को विगत 2 दिनों में किया गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ