प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा अभियोग में त्वरित साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए भूमि धोखाधडी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। अभियोग की विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर भूमि धोखाधडी में अभियुक्ता उर्मिला शर्मा के साथ उसके पति सुभाष चंद्र शर्मा तथा पुत्र दीपक शर्मा की संलिप्तता भी प्रकाश में आई, जिस पर मुख्य अभियुक्ता के साथ-साथ प्रकाश में आये अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगातार प्रयासरत थी, पर तीनों अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए लगातार फरार चल रहे थे, अभियुक्तों के लगतार फरार चलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहराूदन द्वारा उनकी गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया था
वर्तमान में चल रहे आपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विभिन्न अभियोगों में वांछित/ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता से भी अभियुक्तों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों से पुलिस टीम को अभियुक्तों के शामली उत्तर प्रदेश में छिपे होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल दबिश देते हुए शामली उत्तर प्रदेश से प्रकरण में फरार चल रहे 10-10 हजार के 02 ईनामी अभियुक्तों 01: सुभाष चन्द्र तथा 02: दीपक शर्मा को गिरफ्तार किया गया, जिनसे पूछताछ में अभियोग में नामजद मुख्य अभियुक्ता उर्मिला शर्मा की पूर्व में ही मृत्यु होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिसकी मृत्यु से संबंधित दस्तावेजों को पुलिस द्वारा अभियुक्तो से प्राप्त किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्तः- *
1- – सुभाष चंद्र शर्मा पुत्र रोशनलाल शर्मा निवासी ग्राम नलहेड़ा थाना नुकुड़ जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश ।
हाल पता – अमन विहार गली नंबर 4 सहसधारा रोड, थाना रायपुर, देहरादून।
2- दीपक शर्मा पुत्र सुभाष चंद्र शर्मा निवासी ग्राम नल्हेडा थाना नकुड जिला सहारनपुर
उत्तर प्रदेश।
हाल पता: उपरोक्त पुलिस भर्ती देखें
* पुलिस टीम :- *
01 : अ030नि0 ए0के0 बलूनी
02: का0 मुकेश कंडारी
03: का0 सोनी कुमार (एसओजी)
04: का0 मनोज (एसओजी)

More Stories
मतदाता सूची से वंचित पात्र नागरिकों को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान
राजकीय भूमि एवं परिसंपत्तियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा